News Cabbinet

11th March 2026

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनको रात 9.15 पर मृत घोषित कर दिया। वो लम्बे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थें। उनके निधन पर केन्द्र सरकार ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। कल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओ ने उनके निधन पर शोक जताया है। उधर उनके निधन पर बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग रद्द कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आज मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरू खो दिया। मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में 26 सितंबर 1932 को हुआ था। उनके पिता का नाम गुरुमुख सिंह और माता का नाम अमृत कौर था। वो 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री थें। इसके अलावा 2004 से 2014 तक दस साल देश के प्रधानमंत्री भी थें। मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरुशरण कौर और तीन बेटियां हैं।

By BHUPENDRA SINGH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *